WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Animal Attendant Syllabus 2024: पशु परिचर भर्ती का नया सिलेबस जारी, एग्जाम पैटर्न यहाँ देखें

पशु परिचर के पदों पर भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया गया है। यह भर्ती 5934 पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से शुरू हो गए है। पशु परिचर भर्ती के लिए कोई भी 10वीं पास महिला पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस भर्ती का एग्जाम पैटर्न भी यहाँ दिया गया है। इसके आधार पर आप अपनी तैयारी कर सकते है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024

राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करने वाले है। इस भर्ती के लिए आपको अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पशु परिचर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 फरवरी रखी गई है। इस भर्ती की परीक्षा मई या जून में होने की संभावना है। हालांकि यदि आप अपनी तैयारी अभी से शुरू करते है तो आप इस परीक्षा में सफल हो सकते है।

Rajasthan Animal Attendant Exam Pattern

राजस्थान पशु परिचर भर्ती का सिलेबस देखने से पहले आपको इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के बारें में पता होना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा की परीक्षा में किस प्रकार के प्रशन पूछे जाएंगे और कितने मार्क्स का पेपर होगा।

पशु परिचर भर्ती परीक्षा के पेपर को दो भागों में बाँटा गया है। इस पेपर में भाग “अ” का वेटेज 70% होगा, और भाग “ब” का वेटेज 30% का रहेगा।

  • पशु परिचर भर्ती परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें आपको 150 प्रशन हल करने होंगे।
  • इस परीक्षा का पेपर 150 मार्क्स का होगा।
  • परीक्षा में प्रत्येक सही प्रशन के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत प्रशन का 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • पशु परिचर भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए आपको कम से कम 40% नंबर लाने जरूरी है।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्नों का मानक स्तर 10वीं कक्षा तक का होगा।
  • पशु परिचर परीक्षा के पेपर में सभी प्रशन बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
प्रश्न पत्र का भागप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग- (अ) – सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन,राजस्थान की भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक105105
भाग- (ब) – पशुपालन से संबंधित प्रशन4545
कुल अंक150150

राजस्थान पशु परिचर भर्ती का पूरा सिलेबस पीडीएफ के माध्यम से जारी किया गया है। सिलेबस की पीडीएफ आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2023 PDF page 0001 1

पशु परिचारक सिलेबस डाउनलोड करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Contents