WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET Result Check: अब सीटेट रिजल्ट का इंतजार खत्म, यहाँ देखें

सीटेट परीक्षा होने के बाद लाखों युवाओं को इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन अब सीटेट परीक्षा के रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है। जिसके बारें में पूरी जानकारी यहाँ दी गई है। रिजल्ट चेक करने के बारें में भी यहाँ बताया गया है।

सीटेट पात्रता परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस दिन यह परीक्षा दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) में आयोजित हुई है। परीक्षा का पेपर देने के बाद सभी अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट और आंसर की का इंतजार है। उम्मीदवार जानना चाहते है की सीटेट परीक्षा का रिजल्ट कब तक आएगा, आंसर की कब जारी की जाएगी। यहाँ पर हम आपको इसके बारें में पूरी जानकारी देंगे।

सीटेट परीक्षा रिजल्ट 2024

सीटेट परीक्षा का आयोजन CBSE के द्वारा हर साल किया जाता है। इस वर्ष भी इस परीक्षा को आयोजित किया गया था। सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक भरें गए थे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद 18 जनवरी को परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जारी किए गए थे। और 21 जनवरी को दो पारियों में परीक्षा का आयोजन हुआ था। 

सीटेट परीक्षा देने के बाद अब सभी को इसके रिजल्ट का इंतजार है। सीटेट परीक्षा की आंसर की जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। क्योंकि सामान्य तौर पर सीबीएसई के द्वारा 15 से 20 दिनों में आंसर की जारी कर दी जाती है। इसके बाद रिजल्ट भी जारी किया जाता है। 20 फरवरी तक सीटेट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

सीटेट परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें

सीटेट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी किया जाता है। जो जल्दी की जारी किया जाएगा। इस वेबसाईट से कोई भी अपना रिजल्ट चेक कर सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। यहाँ पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।

आपके सामने रिजल्ट पैनल खुल जाएगा। यहाँ पर आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर सर्च करना है। इसके बाद आपकी मोबाईल स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा। इस रिजल्ट को आप डाउनलोड करके सेव भी कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Contents