WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लो आ गई पटवारी के 3000 पदों पर भर्ती की लेटेस्ट अपडेट, यहाँ देखें कब से शुरू है

पटवारी भर्ती की मांग युवा काफी समय से कर रहे है। लेकिन अब पटवारी भर्ती के बारें में बड़ा अपडेट निकालकर सामने आ रहा है। जो भी बेरोजगार युवा इस पटवारी भर्ती के आने का इंतजार कर रहे है, उन सभी के लिए यह बहुत अच्छी खबर आ गई है। पटवारी की यह भर्ती 3 हजार से भी अधिक पदों पर निकलने की संभावना है।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती के बारें में पूरी जानकारी देंगे। और बताएंगे की भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा। परीक्षा कब तक हो सकती है। और पटवारी परीक्षा में सीईटी लागू या नहीं होगी।

पटवारी भर्ती के बारें में लेटेस्ट अपडेट

पटवारी के 3000 पदों पर भर्ती आने की जल्दी संभावना है। इस भर्ती के लिए राजस्व विभाग ने राजस्थान सरकार से 3 हजार पदों पर भर्ती कराने की स्वीकृति मांगी है। राज्य में 13 हजार 800 पटवार मण्डल है। इससे पहले वर्ष 2021 में पटवारी के 4 हजार 400 पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी। नई भर्ती की स्वीकृति मिलने में 1 महीने का टाइम लग सकता है। राजस्थान पटवारी की भर्ती का विज्ञापन फरवरी माह में जारी हो सकता है।

पटवारी भर्ती की परीक्षा कब तक होगी

पटवारी भर्ती की स्वीकृति मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता है, तो फरवरी या मार्च महीने में आवेदन फॉर्म भर सकते है। और पटवारी भर्ती की परीक्षा जुलाई अगस्त महीने में होने की संभावना है। यदि आप पटवारी की नौकरी पाना चाहते है तो अभी आपके पास तैयारी करने का पर्याप्त समय है, आप अपनी तैयारी अभी से शुरू कर सकते है। पटवारी परीक्षा में सिलेबस के बारें में भी बात कर लेते है।

पटवारी परीक्षा का सिलेबस

पटवारी परीक्षा में सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर से 38 प्रशन पूछे जाएंगे जो 76 मार्क्स के होंगे। राजस्थान की संस्कृति, राज. इतिहास, राज. भूगोल से 30 प्रशन पूछे जाएंगे जो 60 नंबर के होंगे। इसके बाद हिन्दी, इंग्लिश से 22 प्रशन पूछे जाएंगे यह 44 मार्क्स के होंगे। गणित रिजनिंग से 45 प्रशन पूछे जाएंगे जो 90 मार्क्स के होंगे। कंप्यूटर सब्जेक्ट से भी 15 प्रशन पूछे जाएंगे जो 30 मार्क्स के होंगे।

पटवारी परीक्षा में सीईटी

पटवारी भर्ती में सीईटी लागू नहीं करने की मांग युवाओं के द्वारा की जा रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है की सीईटी इस पटवारी भर्ती में लागू होगी या नहीं। यदि पटवारी भर्ती में सीईटी लागू होती है तो यह संभव नहीं होगा क्योंकि अभी तक सीईटी की नई परीक्षा नहीं हुई है। और सीईटी लागू करने से पटवारी भर्ती की परीक्षा लेट हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Contents