WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PNB Vacancy 2024: पंजाब नेशनल बैंक में 1025 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती 1025 पदों पर निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के बारें में पूरी जानकारी यहाँ दी गई है।

पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती का इंतजार कर रहे सभी युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर आ गई है। यह भर्ती 1025 पदों पर निकाली गई है। पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटफिकेशन के अनुसार यह भर्ती अलग अलग विभिन्न पदों पर निकाली गई है। पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद भी शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 फरवरी रखी गई है। जो भी उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में आवेदन करना चाहते है, उन्हे इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में आवेदन फीस

बैंक में निकली इस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान करना होगा, जो सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 1180 रुपये रखी गई है। इसमें GST भी शामिल है। इसके अलावा अन्य वर्गों के लिए आवेदन फीस 59 रुपये रखी गई है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में आयु सीमा

PNB बैंक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही विभिन्न आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता

पंजाब नेशनल बैंक में यह भर्ती अलग अलग पदों पर निकाली गई है, इस भर्ती के लिए योग्यता भी अलग अलग है। जिसके बारें में निम्न प्रकार बताया गया है – 

क्रेडिट ऑफिसर – सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीजीए/एमबीए/प्रबंधन में पीजी

साइबर सुरक्षा वरिष्ठ प्रबंधक – बी.टेक/एमसीए + 4 वर्ष। ऍक्स्प.

साइबर सुरक्षा प्रबंधक – बी.टेक/एमसीए + 2 वर्ष। ऍक्स्प.

फॉरेक्स मैनेजर – प्रबंधन में एमबीए/पीजी + 2 वर्ष। ऍक्स्प.

इस भर्ती के लिए योग्यता के बारें में पूरी जानकारी विस्तार से आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख लें।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में चयन प्रक्रिया

आपको पंजाब नेशनल बैंक की भर्ती के बारें में चयन प्रक्रिया की जानकारी भी होनी चाहिए। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखीत परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती आवेदन प्रक्रिया

पंजाब नेशनल बैंक में निकली इस भर्ती के बारें में आपको सभी जानकारी मिल गई, अब आपको इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बारें में भी जानना चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। इस नोटिफिकेशन को आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाईट पर जाना होगा। यह पर आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दी उपलब्ध करवा दिया है। इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म को पूरा भरना है। इसके बाद मांगे गए आवश्यक डॉक्यूमेटन भी अपलोड कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें, इस आवेदन फॉर्म की प्रिन्ट भी निकाल लें। यह आपके बाद में काम आएगी। लेकिन ध्यान रहे की पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू होगा।

PNB Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू – 7 फरवरी

आवेदन की अंतिम तिथि – 25 फरवरी

ऑफिसियल नोटिफिकेशंन
Apply Online

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Contents