WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Govt New Minister: राजस्थान सरकार में 22 नए मंत्री बनाए गए सभी चौंकाने वाले, यहाँ देखे लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजा आने के बाद में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के समय मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई गई थी और आज राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार में 22 नए मंत्री बनाए गए हैं

राजस्थान में आखिर लंबे इंतजार के बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है मंत्रिमंडल विस्तार में लगभग 22 नए लोगों को मौका दिया गया है जिसमें कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभा राज्य मंत्री और राज्य मंत्री बनाए गए हैं सबसे पहले राजस्थान के सबसे वरिष्ठ विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने शपथ ली जो की सवाई माधोपुर से विधायक चुने गए।

इसके बाद में गजेंद्र सिंह खींवसर जो लोहावट से विधायक हैं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जो की झोटवाड़ा से विधायक है इसके साथ ही अलग-अलग नंबर वाइज सभी मंत्रियों ने शपथ ली आज जिन-जिन मंत्रियों ने कैबिनेट, राज्य मंत्री स्वतंत्रता बार और राज्य मंत्री की शपथ ली है उन सब का नाम व डिटेल हम आपको उपलब्ध करा रहे हैं।

हालांकि आपको हम यह भी बता दे कि अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है विभागों का बटवारा होने पर भी हम आपको सूचना दे देंगे वर्तमान में जींस 22 विधायकों ने शपथ ली है उनमें कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री और स्वतंत्रता परिवार तीनों का हम अलग-अलग आपको बता रहे हैं।

सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं। इसके बाद गजेंद्र सिंह मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं।

इन्होंने ली राज्य मंत्री की शपथ…वहीं संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। बता दें कि सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री पद के लिए जयपुर बुलाया गया है। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे।

इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली

राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री 

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
गजेन्द्र सिंह खीवसर
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
बाबूलाल खराडी
मदन दिलावर
जोगाराम पटेल
सुरेश सिंह रावत
अविनाश गहलोत
जोराराम कुमावत
हेमंत मीणा
कन्हैया लाल चौधरी
सुमित गोदारा

राजस्थान सरकार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार 

संजय शर्मा
गौतम कुमार दत्त
झाबर सिंह खर्रा
सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी
हीरा लाल नागर

राजस्थान सरकार राज्य मंत्री

ओटाराम देवासी
डॉ. मंजु बाघमार
विजय सिंह चौधरी
के के विश्नोई
जवाहर सिंह बेडम

राजस्थान मंत्रिमंडल सभी 22 मंत्रियों की पूरी पीडीएफ लिस्ट यहां से देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now